श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद, उमड़े श्रद्धालु
रांची, जून 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. सदानंद स्वामी के सानिध्य में पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार को 269वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। ट्रस्ट के संजय सर्राफ ने बताया कि दिनभर में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। सुबह भगवान का दिव्य शृंगार किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे पुजारी अरविंद कुमार पांडेय की पूजा-अर्चना के साथ महाप्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसे दो हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया। भजन गायक मनीष सोनी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसके बाद सामूहिक महाआरती हुई। बता दें कि मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.