जौनपुर, अप्रैल 8 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में महेश मोदनवाल के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवे दिन सोमवार की रात में कथा हुई। कथा व्यास आचार्य डॉ. जयेश मिश्र ने कहा कि श्रीकृष्ण ने गोवर्धन की पूजा कर कुरीतियों का विनाश किया। कन्हैया ने इन्द्र का मान मर्दन करते हुए गोर्वधन पूजन कर बताया कि हमें कुरीतियों को परंपरा के नाम पर ढोना नहीं चाहिए बल्कि प्रगतिवादी बनकर अच्छी परंपरा का सृजन करना चाहिए। आचार्य ने माखन चोरी एवं श्रीकृष्ण लीला कथा सुनाते हुए कहा कि गोपियों ने यशोदा से कहा कि मैया तेरो लल्ला मिट्टी खा रहा है। मैया जब कृष्ण के पास पहुंच डांटते हुए पूछा की तूने मिट्टी खाई है तो कृष्ण ने कहा कि नहीं मैया मैंने मिट्टी नही खाई है। यशोदा की डांट के पश्चात श्रीकृष्ण के मुंह खोलते ही विराट स्वरूप के दर...