श्रीकृष्ण ने कंस का संहार कर धर्म की स्थापना की
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भुपियामऊ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। कथा व्यास देवब्रत ने जन्मोत्सव के प्रसंग के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हें बालक के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथाव्यास ने बताया कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ गया और तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया और धर्म की स्थापना की। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान प्रेम कुमारी, दशरथ सिंह, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, डॉ.शिवानी मातनहेलिया, प्रो.ललित दिवेदी, एडवोकेट राघवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, विजय तिवारी ने भगवान का पूजन कर आरती उतारी। इस दौरान संजय सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.