कौशाम्बी, जनवरी 29 -- भरवारी नगर पालिका परिषद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का धूमधाम से शुभारंभ हो गया है। बड़ी कुटी मंदिर प्रांगण में 26 जनवरी से 3 फरवरी तक चल रही इस कथा ने भक्तों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करा दी है। कथा के तीसरे दिन गुरुवार को श्री धाम वृंदावन से आए आचार्य सत्यम कृष्ण शास्त्री (राहुल महाराज) ने श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला का हृदयस्पर्शी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे कंस के कारागार में वसुदेव-देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान विष्णु ने कृष्ण रूप धारण किया। जन्म के ठीक बाद चमत्कारिक रूप से कारागार के द्वार स्वतः खुल गए, सभी रक्षक सो गए, और वसुदेव बालकृष्ण को यमुना पार कर गोकुल पहुंचाए, जहां नंद-यशोदा ने उनका पालन-पोषण किया। कंस को मात्र जन्म के समय ही पुत्री योगमाया प्राप्त हुई, जिसे वह आकाश में फेंकने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.