उरई, अप्रैल 21 -- जालौन। संवाददाता नाना महाराज मंदिर पर आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन भागवताचार्य पंडित प्रदीप तिवारी ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन किया। इस दौरान भक्तों ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए।भागवत कथा आयोजन के चौथे दिन वृंदावन धाम से पधारे भागवताचार्य पंडित प्रदीप तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ। जब पृथ्वी पर पाप बढ़ गया और साधु-संतों पर अत्याचार होने लगे, तब भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से कृष्ण रूप में अवतार लिया। कारागार में जन्म लेकर भगवान ने यह संदेश दिया कि ईश्वर किसी भी परिस्थिति में भक्तों की रक्षा करते हैं। यह भी पढ़ें- भक्तों ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाए कथा व्यास ने कंस के अत्याचारों, देवकी और वासुदेव...