गंगापार, जुलाई 9 -- बारा क्षेत्र के पथरबंधी महादेव छीड़ी में चल रहे शिव पुराण कथा के छठवें दिन कथा वाचक द्वारा श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन कर श्रोता भाव विभोर हो उठे। पथरबंधी महादेव छीड़ी पहाड़ पर पहले शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया था। यज्ञ के बाद शिव कथा में स्वामी नृदुक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के अवतरण के समय द्वारपाल अपने आप सो गए। बासुदेव की बेड़ी भी टूट गई। रातों रात भविष्यवाणी के अनुसार श्रीकृष्ण को उन्होंने मथुरा पहुंचा दिया। इस अवसर पर सतीश गुप्ता प्रधान, दयाशंकर शुक्ला, शिवकरण शुक्ला, रामकीर्ति शुक्ला, रघुवंश मिश्रा, पंकज पांडेय, रामचन्द्र शुक्ल, संतोष शुक्ला, हिमांशु मिश्रा, सत्ते शुक्ला, अन्नू शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...