कानपुर, जनवरी 28 -- रूरा। क्षेत्र के काशीपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा एवं श्री विष्णु महायज्ञ में चौथे दिन कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं वर्णन किया। बुधवार को कथा के चौथे दिन सुबह पहर यज्ञाचार्य रामदत्त दीक्षित ने आयोजित यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां डलवाई और यहां पहुंची महिलाओं एवं बच्चों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इसके बाद कथा का रास्वादन किया। कथा व्यास आलोक मिश्र ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई और बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान श्रोताओं से कथा व्यास ने कहाकि जब-जब धरती पर पापा बढ़ता है तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। और लीला और क्रिया में अंतर होती है। अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है। इसे ना तो कर्तव्य का अभिमान है और ना ही सुखी रहने की इच्छा, बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को ली...