नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Share Market Today Live 4 Sep 9:15 AM: शेयर मार्केट में आज रौनक लौटी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सेंसेक्स-निफ्टी में हरियाली है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 504 अंकों की उछाल के साथ 76657 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी ने 37 अंकों की बढ़त के साथ आज के कारोबार की शुरुआत 23910 के लेवल से की। Stock Market Today Live: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भारतीय स्टॉक मार्केट में छुट्टी नहीं है। आज एनएसई और बीएसई पर आम दिनों की तरह ही कारोबार होंगे। दलाल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50, शुक्रवार, 4 सितंबर को हरे रंग में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी ट्रेंड भी बाजार की अच्छी ओपनिंग का संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी लगभग 24,051 पर ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स क...