श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- सिकंदराबाद। शुक्रवार को पावन कुटीर हैरीटेज में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसा क्षेत्र के यादव समाज के लोग एकत्र हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि समाज की कमियों पर विचार करने की आवश्यकता है। समाज को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक ज्ञान भी अर्जित करना चाहिये। आज जीवन में नैतिक ज्ञान का पतन होता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 की जाति आधारित जनगणना को लेकर भी समाज के लोगों काे जागरूक किया।मास्टर बथुआ यादव व कैप्टन नरेश यादव ने समाज की एकता पर बल देने के साथ गीता के उपदेशों को आत्मसात करने का आहवान किया। यह भी पढ़ें- जब जीवन विचलित करे, तब अडिग होकर कर्म कैसे करें कहा कि घर में नीति से कार्य लेना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.