श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, हर ओर छाया उल्लास
अमरोहा, सितम्बर 3 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। बाजार में रौनक व घर-परिवारों में चहल-पहल का माहौल है। श्रद्धालु शुक्रवार को व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे। आधी रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन होगा। रात्रि में चंद्र दर्शन होने पर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की का जयघोष गूंजेगा। लड्डू गोपाल का अभिषेक कर पालना झुलाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती कर प्रसाद वितरण होगा। गुरुवार को इसको लेकर मंदिरों से बाजारों तक रौनक रही। बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियां, पोशाक, पालना, बांसुरी आकर्षण का केंद्र बने, लोग खरीदारी में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, हर ओर छाया उल्लास मोर पंख, भगवान के कपड़े सहित मुकुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.