श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई माखन चोरी और महारास की कथा
मथुरा, जून 7 -- श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान एवं श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन लीला एवं महारास का भावपूर्ण वर्णन किया। श्री मन्माध्वगौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने कथा में भगवान कृष्ण द्वारा गोपियों के घर माखन चुराने, मटकी फोड़ने तथा मैया यशोदा के साथ बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने माखन-मिश्री प्रसाद ग्रहण कर कथा का रसास्वादन किया। कथा से पूर्व समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल एवं यजमानों ने श्रीमद् भागवत एवं व्यासपीठ का पूजन किया। अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने कहा कि कथा से भक्तों को भगवान कृष्ण की दिव्य लीलाओं का सजीव अनुभव कराया जा रहा है। इस दौरान महामंत्री प्रेम अग्रवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, गिरीश चंद सर्राफ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.