मथुरा, मार्च 18 -- मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शनों का समय 19 मार्च से परिवर्तित हो जाएगा। इस दिन विक्रम नववर्ष के आयोजन भी होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुऐ श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि नव सम्वत्सर 19 मार्च की प्रात: से ग्रीष्मकालीन दर्शनों का समय जन्मस्थान के मंदिरों के परिवर्तन हो जाएगा। 19 मार्च को भागवत भवन मंदिर में श्रीरामचरितमानस का नवान्ह परायण पाठ एवं श्रीयोगमायाजी मंदिर में शतचंडी पाठ रामनवमी तक आचार्यो द्वारा प्रातः आठ से दोपहर एक बजे तक सस्वर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गर्भगृह मंदिर ग्रीमकाल में प्रातः 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक, भागवत भवन व अन्य सभी मंदिरों में प्रातः 6:30 बजे से दोपहर एक बजे तक एवं सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन होंगे। नव वर्ष के उपलक्ष्य में 19 मार्च को ...