मथुरा, फरवरी 27 -- कन्हैया की नगरी मथुरा से काशी विश्वनाथ के धाम को भगवान शिव के लिए गुलाल भेजा गया है। गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम के लिए गुलाल-यात्रा शुरू हुई। शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर यह गुलाल यात्रा काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि रंगभरी एकादशी के अवसर पर श्रीकृष्ण-जन्मभूमि एवं काशी विश्वनाथ धाम में होली का मुख्य आयोजन होता है। विगत वर्ष से स्थापित अलौकिक परंपरा का इस बार भी निर्वहन किया गया। जिसमें काशी विश्वनाथ धाम और श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के मध्य होली के अवसर पर फाग भेजने की परंपरा शुरू हुई है। इस वर्ष काशी विश्वनाथ धाम से श्रीकृष्ण-जन्मभूमि की रंगारंग लठामार होली कार्यक्रम के लिए सुगन्धित द्रव्य, गुलाल, वस्त्र, प्रसाद आदि सामग्री प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.