मथुरा, मार्च 19 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर परंपरागत धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। गुरुवार को नवसंवत्सर का आरंभ नवीन पताकाएं फहराकर किया गया। प्रातः ध्वज परिवर्तन के बाद सुबह 8 बजे अष्टभुजा भगवती श्रीयोगमाया जी का शास्त्रोक्त अभिषेक व पूजन किया गया तथा पूजाचार्यों द्वारा शतचंडी पाठ प्रारंभ हुआ। भागवत भवन स्थित श्रीदुर्गा मंदिर व श्रीराम मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीदुर्गासप्तशती पाठ एवं व्यास बैजनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में श्रीरामचरितमानस के नवाह्न परायण पाठ का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर को वंदनवार व विद्युत सज्जा से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं को विशेष निम्बचूर्ण प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.