मथुरा, फरवरी 27 -- मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विश्वप्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन रंगभरी एकादशी शुक्रवार को अत्यंत धूमधाम, भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। केशव वाटिका स्थित पवित्र लीलामंच पर आयोजित फाग महोत्सव में लोकगीत, भजन, रसिया और छंदों की मधुर प्रस्तुतियों ने लाखों श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, जो पुष्प और गुलाल वर्षा के बीच झूमते-नाचते नजर आए। ब्रज चौरासी कोस की परंपराओं का सजीव दर्शन श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर हुआ। प्रिय-प्रियतम की प्रिय होली लीलाओं में पुष्प होली और रंगारंग लठामार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पुष्प पंखुड़ियों, टेसू के रंग और गुलाल की वर्षा से पूरा प्रांगण सतरंगी छटा में नहाया रहा, जिससे वातावरण अलौकिक हो उठा। रावल गांव सहित विभिन्न स्थानों से आए हुरियारे-हुरियारिनों ने लठ और साज-श्याल के साथ भावमय लठा...