श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए : अभिषेक
मथुरा, जुलाई 15 -- वृंदावन,। छटीकरा रोड स्थित राधाकृष्ण आश्रम में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ 54वां श्रीविद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ विधिवत संपन्न हुआ। मंगलवार को महायज्ञ में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का उद्घोष करते हुए कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में साढ़े पांच सौ साल की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना, उसी प्रकार अब मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.