मथुरा, सितम्बर 9 -- मथुरा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक बुधवार को दिल्ली में शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता गोविंद गिरी महाराज करेंगे। वहीं महंत नृत्य गोपालदास महाराज वीडियो कॉल के माध्यम से बैठक से जुड़ेंगे। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी और निर्णय लिए जाएंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर हनुमान अंश फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर को उनके उल्लेखनीय एवं प्रेरणाप्रद कार्य के लिए संत गोविन्द देव महाराज का श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से अभिनंदन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...