मथुरा, अप्रैल 9 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराए जाने की मांग को जाट एकता परिषद की बैठक में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच प्रमुखता से उठाया गया और व्यापक समर्थन देखने को मिला। सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराए जाने की मांग का समर्थन किया। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि यह मामला आस्था, इतिहास और पहचान से जुड़ा हुआ है, जिसके लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। बैठक में परिषद के अध्यक्ष सुजीत कुंतल, सुमित्रा चौधरी एडवोकेट, प्रशांत चौधरी, सत्यवती चौधरी, हीरा सिंह कुंतल, सुजाता चौधरी, आरबी चौधरी और हरि प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.