मथुरा, जुलाई 9 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण से जुड़े मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई स्थगित कर दी गई है। अब इन मामलों की सुनवाई 17 जुलाई को दोपहर दो बजे होगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) कार्यालय ने गुरुवार को यह आदेश जारी किए हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद केस के एक हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट में सूचीबद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई अब 17 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में दाखिल विभिन्न वादों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। 10 जुलाई को निर्धारित सुनवाई को मुस्लिम पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर यह निर्णय कोर्ट द्वारा लिया गया है। मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट से...