गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण गौशाला समिति की ओर से नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी, उपाध्यक्ष अनिता देवी व सभी वार्ड पार्षदों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उस दौरान समिति की ओर से उठाए गए मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि गौशाला की भूमि पर बने बस पड़ाव के नाम में सुधार किया जाएगा। पूर्व में हुए समझौते को भी लागू कराया जाएगा। आय का हिस्सा भी समिति को मिलेगा।समारोह को संबोधित करते हुए गौशाला समिति के अध्यक्ष विनोद पाठक ने गौशाला से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पूर्व में गौशाला की भूमि पर बस पड़ाव निर्माण के दौरान...