गढ़वा, जनवरी 4 -- फोटो संख्या सात: श्रीकृष्ण गौशाला समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार पाठक प्रमाण पत्र लेते हुए गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण गोशाला समिति की प्रबंध समिति 2026-2030 के लिए चुनाव रविवार को प्रमोद संस्कृत विद्यालय के भवन में शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आमसभा के उपरांत पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान कराया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर सिंह, अंचल निरीक्षक शंभू सिंह की उपस्थिति में पर्यवेक्षक के रूप में संपन्न हुई। मतदान के उपरांत तत्काल मतगणना कराई गई। उसमें कुल 119 मत पड़े। उनमें से एक मत अवैध पाया गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में विनोद कुमार पाठक को 95 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार सौंडिक को 23 मत...