मथुरा, जनवरी 4 -- वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में 15 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण खेल महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन शनिवार को रमनरेती क्षेत्र स्थित मोहन वाटिका पर हर्षोल्लास के मध्य किया गया। परिषद के अध्यक्ष नवीन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन क्रीडास्थली श्रीधाम वृंदावन की धारा पर अभी तक कोई भी बड़ा खेल का आयोजन न होना समस्त बृजवासियों के लिए निराशाजनक और दुखद था, लेकिन अब वृंदावन बाल विकास परिषद के द्वारा अभिनव पहल करते हुए 15 जनवरी से श्रीकृष्ण खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महामंत्री ठाकुर हरिबल्लभ सिंह ने कहा कि कैलाशनगर स्थित सत्यादेवी गर्ग सरस्वती शिशु मंदिर के खेल मैदान पर आयोजित खेल महोत्सव में खो - खो, कबड्डी, बाॅलीबाल, दौड़ आदि खेल होगें। जिनमें बृजवासियों को अपनी खेल प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.