श्रीकृष्ण के विराट रूप देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
शाहजहांपुर, जून 5 -- तिलहर। नगर पालिका मैदान में श्री राधा रानी सेवा समिति की ओर से आयोजित रासलीला के चौथे दिन महाभारत के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश और विराट रूप दर्शन की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रसाचार्य ओम प्रकाश शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाल प्रिंस शर्मा और मौजमपुर चौकी इंचार्ज एसआई प्रमोद कुमार ने पूजन और आरती कर किया। लीला में वृषभान नंदिनी का सखियों संग मोर कुटी पहुंचना और श्रीकृष्ण का मोर बनकर नृत्य करना आकर्षण का केंद्र रहा। महाभारत युद्ध से पहले श्रीकृष्ण का शांति दूत बनकर जाना, दुर्योधन द्वारा प्रस्ताव ठुकराना, भीष्म पितामह की प्रतिज्ञा और अर्जुन को गीता उपदेश देने जैसे प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान सुशील बाबू गुप्ता बबलू, सौरभ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.