मिर्जापुर, मार्च 28 -- लालगंज। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं से यह दिखा दिया कि ईश्वर का स्वरूप सरल, सहज और करुणामय होता है। क्षेत्र के नदौली करौंदी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास ब्रम्हानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा सुनाई। कथा सुन लोग भावविह्वल हो गए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का विषय नहीं बल्कि गहरे आध्यात्मिक और नैतिक संदेशों से परिपूर्ण हैं। उन्होने पूतना वध, शकटासुर और तृणावर्त जैसे राक्षसों के संहार का वर्णन करते हुए बताया कि बाल रूप में भी भगवान ने अधर्म का अंत कर धर्म की रक्षा की। उन्होंने माखन चोरी, गोपियों के साथ नटखट लीलाएं और यशोदा मैया के स्नेह का भी मार्मिक चित्रण किया। कहा कि श्रीकृष्ण की इन लीलाओं से यह सीख मिलती है कि जीवन में प्रेम, सरलता और आनंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.