अलीगढ़, सितम्बर 17 -- अलीगढ़। सारसौल स्थित बैंक्वेट में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर स्व. सुषमा सिंह पुण्य स्मृति में केपी सिंह परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा व्यास मारुति नंदन ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वृतांत सुनाया। सभी भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार कर झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.