कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, कानपुर विभाग के बैनर तले रविवार को वीएसएसडी कॉलेज मैदान, आजाद नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का प्रारंभ भगवान नरसिंह और भक्त प्रह्लाद के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित करते हुए राधा रानी से जुड़ा होली पर गीत प्रस्तुत किया। वंदना मिश्रा ने होली खेले रघुवीरा..., जोगी तारा रा रा..., बम-बम भोले सहित कई गीतों और भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। बालिका सान्वी सिंह ने आज बृज में होली है रे रसिया... गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कारण होली को प्रेम से भी जोड़ा जाता है। होली मिलन समारोह में धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.