रामपुर, मई 31 -- मिलक। क्षेत्र के ग्राम पिपला शिवनगर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में किशोरी नंद गोपाल आश्रम वृंदावन धाम एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य शास्त्री श्याम ब्रज बिहारी उर्फ अन्य त्यागी श्याम बाबा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथाव्यास ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान का अवतरण केवल दुष्टों के विनाश के लिए नहीं, बल्कि भक्तों के कल्याण और धर्म की रक्षा के लिए भी होता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, पूतना वध और अन्य बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-...