कौशाम्बी, मई 12 -- सिराथू के जगधापुर गंभीरा पूरब गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, गोपी उद्धव-संवाद व रासलीला का भाव पूर्णन किया। श्रीकृष्ण व गोपियों के महारास लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध गये। इस दौरान जय श्रीकृष्ण के जयघोष से कथा स्थल गूंज उठा। कथा व्यास आनंद ने श्रोताओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए बताया कि गोपियों की निष्काम और अनन्य कृष्णभक्ति से भगवान श्रीकृष्ण स्वयं भी अत्यंत प्रभावित थे। उन्होंने गोपियों की चरणरज की वंदना करते हुए इच्छा व्यक्त किया था कि अगले जन्म में वह वृंदावन की लता, औषधि या झाड़ी बनकर उस पावन धूलि को प्राप्त करेंगे। इस प्रसंग ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। इसके बाद श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया गया। विवाह की सभी रस...