मिर्जापुर, सितम्बर 18 -- चेतगंज। विकास खण्ड कोन के श्रीपट्टी गांव में सप्त दिवसीय भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। करेरूवा गांव से आए पंडित पद्माकर शास्त्री ने अंतिम दिन श्रीकृष्ण की बाल लीला, अवतार का वर्णन किया। राजा परीक्षित के उद्धार की कथा बड़े ही रोचक अंदाज में सुनाया। मुख्य आयोजक अनिल कुमार दुबे, रामश्रृंगार दुबे ने बताया कि समापन पर पूरे गांव की परिक्रमा की गई। आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रेखा देवी, राम शृंगार दुबे, भाजपा मंडल मंत्री कोन विजय शक्ति दूबे, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, गंगा उपाध्याय, मुनमुन दुबे, गंगा राम यादव, शुसिल दुबे, बब्बे दुबे, अमरनाथ दुबे, पप्पु दुबे, कुमुद दुबे, शिव शक्ति दुबे, राजा दुबे, राजू चौबे, अशोक मिश्रा, श्याम सिंह, अभिषेक दुबे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...