भागलपुर, अप्रैल 25 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान केशवाचार्य जी ने भगवत कथा सुनाई गई। इस दौरान लोगों को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। महायज्ञ के सातवें दिन श्रद्धालु उस समय भाव-विभोर हो उठे, जब श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन करते हुए भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं। मुरादाबाद से आए राहुल और उनके ग्रुप ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इससे पहले सुबह नौ बजे यज्ञ का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यज्ञशाला में आचार्य बीरबल मंडल, नीरज पंजियारा, अशोक साह, चंदन कुमार, रतन कुमार और गोपाल साह ने विधि-विधान से आहुति प्रदान कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...