श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण अमृत समान : मंगलनाथ पाठक
मुंगेर, जून 13 -- असरगंज, निज संवाददाता असरगंज नगर पंचायत स्थित सुरजू राम ठाकुरबाड़ी प्रांगण में मंदिर समिति द्वारा आयोजित 49 दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के 19वें दिन शुक्रवार को कथावाचक डॉ. मंगलनाथ पाठक ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्म एवं बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि, श्रीमद्भागवत में वर्णित भगवान की मधुर लीलाओं का श्रवण अमृत के समान है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि, भगवान के जन्म के बाद नंदबाबा ने उत्सव मनाया। भगवान की बाल लीलाओं से ग्वाल-बालों और गोपिकाओं को अपार आनंद की प्राप्ति होती थी। कथावाचक ने पुतना राक्षसी प्रसंग को सुनाया। उन्होंने कहा कि, भगवान की कृपा से पूतना जैसी राक्षसी को भी मोक्ष प्राप्त हुआ और उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि भगवान को श्रद्धा, विश्वास भक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.