मेरठ, अप्रैल 11 -- शताब्दी नगर सेक्टर-1 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पंडित नेक राम शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, महारास, गोपी गीत, कंस के साथ मल्ल युद्ध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर डीजे और ढोल के साथ बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु झूमते नजर आए।वृंदावन से आए कलाकारों ने बधाई गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। झांकी कलाकार पंडित कृष्ण लाल सुदामा ने नंदोत्सव की झांकी प्रस्तुत की। बरसाना धाम से आए पंडित मुकेश चंद बृजवासी ने विधि-विधान से पूजन कराया। संचालन महंत तिवारी ने किया। मौके पर श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.