लखनऊ, जुलाई 5 -- भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) की रंग पाठशाला के तहत आयोजित ग्रीष्मकालीन बाल रंगमंच कार्यशाला में तैयार प्रस्तुति कर्मण्येवाधिकारस्ते-मुरली से मातृभूमि तक का मंचन अकादमी के राज बिसारिया प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। मशहूर रंगकर्मी वॉल्टर पीटर के लेखन व निर्देशन मंचित नाटक थिएटर इन एजुकेशन पद्धति पर आधारित रहा। नाटक भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनकी बाल लीलाओं और कंस वध से होते हुए कुरुक्षेत्र के मैदान तक पहुंचता है, जहां श्रीकृष्ण अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का अमर संदेश देते हैं। इसके बाद, कहानी स्वामी विवेकानंद के प्रसंग पर आगे बढ़ती है जो गीता के इस ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाकर श्रीकृष्ण की बांसुरी के सुरों को देश के लिए वंदे मातरम के राष्ट्रभक्ति संकल्प में बदल देते हैं। इस...