पाकुड़, अक्टूबर 7 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर व मिठाई खिलाई बधाई दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के विश्वास और सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं के विश्वास, भावना और सहभागिता को सम्मान दूंगा। साथ ही वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त एवं संगठित करने का हर संभव प्रयास करूंगा। यह नियुक्ति अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के संगठन सृजन के तहत की गई है। मौके पर राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू तथा प्रदेश अध्यक्...