वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में कुमार षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय का विशेष पूजन किया गया। मंदिर के आचार्यों एवं शास्त्रियों ने शास्त्रोक्त विधि से पूजन सम्पन्न कराया। भगवान कार्तिकेय के श्रीचरणों में पुष्प, फल एवं नैवेद्य अर्पित क जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति की मंगलकामना की गई। इस तिथि को स्कंद षष्ठी भी कहा गया है। यह पर्व भगवान शिव एवं माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कार्तिकेय की आराधना का विशेष अवसर माना गया है। इस दिन भगवान कार्तिकेय के पूजन से साहस, तेज, विजय तथा आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...