इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता। प्राचीन श्री कालीबाड़ी मंदिर पर अष्टमी पर माता द​क्षिणेश्वरी देवी का भव्य श्रृंगार किया गया। माता रानी के श्रृंगार के दर्शन के लिए देर रात तक देवी भक्त पहुंचते रहे। मंदिर के मुख्यद्वार से अंदर तक आकर्षक साज सज्जा की गई थी। इसके साथ ही मंदिर परिसर को भी फूल और रंग बिरंगे कपड़ों से सजाया गया। माता रानी के भवन में वि​भिन्न प्रकार के आर्जिनल व आर्टिफि​शियल फूलों से सजाया गया था। इसके साथ ही पान के पत्तों से भी माता द​क्षिणेश्वरी देवी के भवन को मनमोहक रूप दिया गया था। मंदिर पर देर शाम श्रृंगार की भव्य आरती की गई। मंदिर के महंत स्वामी सुबोधानंद महाराज ने माता रानी की आरती की और बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रृद्धालुओं को स्तुति भी कराई। माता रानी को पान, सुपारी, फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया और प्रसा...