कोडरमा, फरवरी 26 -- जयनगर। झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने जयनगर प्रखंड अंतर्गत अलगडीहा निवासी स्वर्गीय श्रीकांत यादव के परिजनों को न्याय दिलाने का मुद्दा सदन में उठाया। विधायक ने बताया कि वर्ष 2014 में बराकर नदी में डूबने से श्रीकांत यादव की मृत्यु हो गई थी। घटना को 11 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजे की राशि प्राप्त नहीं हुई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि एक गरीब परिवार को वर्षों तक न्याय से वंचित रखना संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अविलंब जांच पूरी कर पीड़ित परिवार को सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने न्याय में देरी, न्याय न मिलने के बराबर है। जनता के हक की यह लड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.