जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- वैश्य एकता मंच के प्रदेश महामंत्री को श्रीकांत देव को राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार ने संगठन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी है। मनोनयन के बाद श्रीदेव ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है। वैश्य एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद एवं पोद्दार वैश्य कल्याण समिति कोल्हान के अध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने बताया कि सामाजिक क्षेत्रों में समर्पण और व्यवहार कुशल श्रीकांत देव ने अपनी पहचान मेहनत और संघर्ष के बलबूते बनायी है। फलस्वरूप सामाजिक क्षेत्रों में आज राष्ट्रीय स्तर तक का सफ़र तय करने में सफल रहे हैं। उन्होंने श्री देव के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...