लखीमपुरखीरी, जून 18 -- श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग किसानों को निशुल्क श्रीअन्न के बीज देगा। इसके लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। बुकिंग कराने वाले किसानों को बीज दिए जाएंगे। जिले को 6495 किसानों को बीज बांटने का लक्ष्य दिया गया है। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि जिले में श्रीअन्न की 6495 मिनीकिट का बीज राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर उपलब्ध है। इच्छुक किसान व एफपीओ के सदस्य बुकिंग कर श्रीअन्न का निःशुल्क बीज बुआई के लिए प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ज्वार के 1500 पैकेट जिसमें हर पैकेट में दो किलोग्राम बीज है। यह भी पढ़ें- कोदो सांवा ज्वार के उन्नत बीज किसानों को दिए जाएंगे बाजरा 3375 पैकेट जिसमें हर पैकेट में एक किलोग्राम बीज है। वहीं सांवा के 495 पैकेट मिले हैं। इसमें दो किलोग्राम प्रति पैकेट म...