श्रावस्ती, जून 15 -- श्रावस्ती, संवाददाता। यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर श्रावस्ती हवाई अड्डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टर्मिनल भवन के बाहर अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, हाउसकीपिंग स्टाफ तथा अन्य हितधारकों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ करके किया । इसके बाद एयरपोर्ट निदेशक अफजल अहमद ने हवाई अड्डे की स्वच्छता और साफ-सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हाउसकीपिंग कर्मियों को सम्मानित किया। उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद हवाई अड्डा परिसर में देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा हवाई अड्डे के हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। यह भी पढ़ें- यात्री सुविधा दिवस पर श्रावस्ती हवाई अड्डे पर विशेष आयोजन एयरपोर्ट न...