श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आयरन व प्रोटीन विषयक पायलट परियोजना के तहत घर-घर जाकर एनीमिया ग्रस्त बच्चों की पहचान करने व उनका उपचार करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान सीएमओ डा एके सिंह ने कहा कि इस पायलट परियोजना के तहत आशा, एएनएम सहित 60 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया गया है। इसके तहत यह कर्मी बच्चों में एनीमिया की पहचान कर उपचार व फॉलोअप करेंगे। चिह्नित बच्चों को संबंधित पीएचसी व सीएचसी से जोड़ा जाएगा। यहां पर उनका इलाज होने के साथ ही पूरी तरह से स्वस्थ होने तक नियमित फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को नॉन-इनवेसिव हीमोग्लोबिन परीक्षण उपकरण प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से वह बिना रक्त ...