श्रावस्ती, दिसम्बर 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मुख्यमंत्री विवेकाधीन योजना से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की योजना है। जिसके माध्यम से पात्र आवेदकों को योजना का लाभ प्राथमिकता से मिलेगा। इच्छुक पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करें। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से असहाय व आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आकस्मिक परिस्थितियों में सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का संचालन किया जा रहा है। इस कोष के माध्यम से गंभीर बीमारी, दुर्घटना, आपदा अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता प्राप्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आवेदन करना प्रभावी प्रक्रिया है। इच्छुक व पात्र व्यक्ति अपने ...