श्रावस्ती, अक्टूबर 5 -- जमुनहा, संवाददाता। शनिवार को देर शाम जमुनहा बाजार में स्थित भरत मिलाप तिराहे पर भगवान श्रीराम व उनके अनुज भरत के पावन मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भरत मिलाप समारोह बड़े ही भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस दौरान श्रीराम के जयघोष से पूरा बाजार गंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम की विशाल शोभायात्रा से हुई। जिसमें जमुनहा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई भरत मिलाप तिराहा पहुंची। जहां भगवान श्रीराम और भरत के मिलन हुआ। भरत से मिलकर प्रभु श्रीराम व भरत भावुक हो गए। वहीं इस मार्मिक दृश्य को देख श्रद्धालुओं की आंखे भर आई। इस दौरान जयकारों से पूरा जमुनहा बाजार गूंजायमान हो उठा। इसके बाद भजन संध्या कार्यक्रम ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। मंच पर उमेश न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.