श्रावस्ती, जुलाई 17 -- गिलौला, श्रावस्ती। जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनकापुर खुर्द के मजरा खेवनाए निवासी एक 12 वर्षीय छात्र स्कूल जाते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के गांवों में तलाश के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने गिलौला थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश की मांग की है।

घटना का वर्णन ग्राम पंचायत मनकापुर खुर्द के मजरा खेवनाए निवासी अब्दुल रशीद उर्फ शोभा का 12 वर्षीय पुत्र दिलशाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने छोटे भाई मोहम्मद सलमान के साथ श्री आर.डी. वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज भौसांवा पढ़ने के लिए घर से निकला था। रास्ते में चंदनपुर बढ़ईतारा गांव के पास पहुंचने पर दिलशाद ने अपने छोटे भाई से कहा कि तुम घर वापस चले जाओ ...