गौरीगंज, जून 26 -- श्रावस्ती, इकौना, संवाददाता। श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के विशेश्वरगंज-इकौना मार्ग पर बनकटा गांव के पास आमने सामने दो मोटरसाइकिल की भिडंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना इकौना ग्राम चौकीदार पुरवा सेमगढा निवासी प्रदीप पुत्र रामकुमार तथा अभय उर्फ कल्लू पुत्र संजय तथा गोमती उर्फ ननके प्रजापति पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम सिसवा बाजार थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर तीनों एक बाइक पर सवार होकर मोहर्रम का ताजिया देखने गए थे वापस घर लौटते समय बनकटा गांव के पास सरजू नहर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार से जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में तीनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य...