बलरामपुर, जून 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के विशेश्वरगंज-इकौना मार्ग पर कन्जड़वा पेट्रोल पम्प के पास आमने सामने बीती रात दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार रात करीब 9 बजे के आस पास थाना इकौना ग्राम मध्य नगर के शिवराम पुत्र राम पलटन इकौना बाजार जा रहे थे कंजड़वा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार नन्द कुमार पुत्र संत कुमार निवासी बनकटा इकौना ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही नन्द कुमार की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल जब कि शिव राम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सा...