श्रावस्ती, फरवरी 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मानव तस्करी के विरुद्ध 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की गई। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी कर लाई जा रही चार नेपाली नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। साथ ही मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी गुज्जरगौरी के जवान शनिवार देर शाम को सीमा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय, उपनिरीक्षक दीपक गिरि टीम के साथ भारत नेपाल सीमा का भ्रमण कर वापस लौट रहे। ताल बघौड़ा के पास एसएसबी टीम को देखकर रुक गए और सीमा सुरक्षा को लेकर बातचीत करने लगे। भी मुखबिर से सूचना मिली कि दो भारतीय युवक चार नेपाली नाबालिक लड़कियों को नेपाल से भारत ला रहे हैं। युवक उन्हें नृत्य के बहाने लाते हैं और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.