श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती। प्रेम प्रकाश मिश्र पुत्र बांकेलाल मिश्र ग्राम जमुनी महोरी इमलिया नारायन ने जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रेम प्रकाश ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप में 99.83 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त किया है। वर्तमान समय में प्रेम प्रकाश किसान डिग्री कालेज बहराइच में हिंदी विषय से एमए कर रहा है। प्रेम ने बताया कि वह अब लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी करना चाहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...