श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पालेशर का पट्टा चढ़ाते समय एक युवक का हाथ पट्टे में फंस गया। जिसके बाद उसका धड़ पट्टे के बीच आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसिया थाना क्षेत्र के परसा देवतहा गांव निवासी अजमेर अली (30) पुत्र ननकुन गांव में ही एक पालेशर मशीन पर काम कर रहा था। शनिवार शाम को वह मशील चला रहा था। इस दौरान धान कूटने के लिए वह पालेशर मशीन का पट्टा चढ़ाने लगा। तभी उसका एक हाथ पट्टे में फंस गया। जिसके बाद अजमेर का धड़ पट्टे के बीच आ गया और वह उसी में खिंचकर लिपट गया। इस दौरान पालेशर पर मौजूद लोगों की ओर से मशीन बंद कर अजमेर को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख उनमें ...