श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती। जमुनहा विकास क्षेत्र के इटहिया गांव में जल निकासी को सुगम बनाने के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण मकबूल, मुबारक, जाकिर, छोटकऊ, शब्बीर आदि लोगों ने नाला निर्माण में गुणवत्ताविहीन सामग्री के प्रयोग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला निर्माण में पीले ईंट के रोड़ों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही नीव भरने के लिए मोरंग के बजाए रेतीली मिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में नाला कुछ दिनों में ही टूट जाएगा और पहले से अधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। बीडीओ जमुनहा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.